रिवर्सल पैटर्न (Reversal Pattern) के रूप में सिमेट्रिकल ट्रायंगल (Symmetrical Triangle)

सिमेट्रिकल ट्राइऐंगल (Symmetrical Triangle) एक लोकप्रिय चार्ट पैटर्न है, जिसे आमतौर पर कंटिन्यूएशन पैटर्न माना जाता है। लेकिन कई बार यह मजबूत रिवर्सल सिग्नल भी देता है।

जब मार्केट में खरीदार (Buyers) और विक्रेता (Sellers) के बीच संतुलन बनता है और प्राइस लगातार छोटे होते स्विंग बनाता है, तब यह पैटर्न तैयार होता है।

symmetrical-triangle-reversal-pattern-hindi
सिमेट्रिकल ट्राइऐंगल

इस लेख में हम समझेंगे कि सिमेट्रिकल ट्राइऐंगल रिवर्सल के रूप में कैसे काम करता है, एंट्री-एग्जिट कैसे लें और स्टॉप लॉस कहाँ रखें।

यदि यह पैटर्न डाउनट्रेन्ड के दौरान ऊपर की दिशा में ब्रेकआऊट देता हो तो वह बुलिश रिवर्सल सिमेट्रिकल ट्राइऐंगल के नाम से जाना जाता है।


वैसे ही, यदि यह पैटर्न अपट्रेन्ड के दौरान नीचे की दिशा में ब्रेकआऊट देता हो तो वह बेअरीश रिवर्सल सिमेट्रिकल ट्राइऐंगल के नाम से जाना जाता है।


सिमेट्रिकल ट्राइऐंगल पैटर्न के मामले में, ट्रेडर्स ब्रेकआऊट कौन सी दिशा में होता है, उसके आधार पर ट्रेड करते है। यदि भाव ऊपर की दिशा में रेजिस्टन्स को तोड़ता हो तो ट्रेडर्स लाँग ट्रेड लेते है और यदि भाव नीचे की दिशा में सपोर्ट को तोड़ता हो तो ट्रेडर्स शॉर्ट ट्रेड लेते है।


सामान्यरूप से इस पैटर्न के लिए संभावित टारगेट, सिमेट्रिकल ट्राइऐंगल के सबसे मोटे पॉइन्ट की उँचाई (हाइट) के बराबर, ब्रेकआऊट के प्लेसमेन्ट के आधार पर, ब्रेकआऊट पॉइन्ट के ऊपर या नीचे गिना जाता है।


इस पैटर्न के मामले में, ब्रेकआऊट के प्लेसमेन्ट के आधार पर स्टॉप लॉस को लगाया जाता है। यदि भाव ऊपर की दिशा में रेजिस्टन्स को तोड़ता हो तो रेजिस्टन्स के नीचे स्टॉप लॉस लगाया जाता है और यदि भाव नीचे की दिशा में सपोर्ट को तोड़ता हो तो सपोर्ट के ऊपर स्टॉप लॉस को लगाया जाता है। ऊपर दिए गए चार्ट में मैंने वह दर्शाया है।


भाव जब सपोर्ट या रेजिस्टन्स को तोड़ता है, तब वॉल्यूम में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई तो पैटर्न को अधिक विश्वसनीय माना जाता है।

बॉटम लाइन

ब्रेकआऊट वास्तविक (रियल) है या झूटा (फेक) है यह कन्फर्म करने के लिए वॉल्यूम पर नज़र रखना कभी न भूलें। ब्रेकआऊट के समय वॉल्यूम में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई तो ही उसे रियल ब्रेकआऊट समझना चाहिए।


मै प्रत्येक पाठक मित्र से चार्ट पर इन सभी पैटर्न्स को देखने और समझने के लिए खास समय निकालने का आग्रह करता हूँ और जितना संभव हो उताना अधिक अभ्यास करने की सलाह देता हूँ, जिससे वह इन चार्ट पैटर्न्स को बेहतर ढंग से पढ़-देख-समझ सकें और उनके आधार पर ट्रेडिंग के बारे में बेहतर निर्णय ले सकें।

निष्कर्ष

सिमेट्रिकल ट्राइऐंगल एक शक्तिशाली चार्ट पैटर्न है, जो सही परिस्थितियों में मजबूत रिवर्सल सिग्नल दे सकता है।
लेकिन केवल पैटर्न देखकर ट्रेड न करें — हमेशा वॉल्यूम, ट्रेंड और सपोर्ट/रेजिस्टेंस की पुष्टि लें।

यदि सही जोखिम प्रबंधन के साथ इस पैटर्न को उपयोग किया जाए, तो यह आपकी प्राइस एक्शन रणनीति को काफी मजबूत बना सकता है।

FAQs

Q1. क्या सिमेट्रिकल ट्राइऐंगल हमेशा रिवर्सल देता है?

नहीं, यह कंटिन्यूएशन भी दे सकता है। कन्फर्मेशन जरूरी है।

Q2. क्या यह इंट्राडे ट्रेडिंग में काम करता है?

हाँ, लेकिन लो टाइमफ्रेम पर फेक ब्रेकआउट ज्यादा होते हैं।

Q3. ब्रेकआउट के बाद रिटेस्ट जरूरी है?

रिटेस्ट मिलने पर ट्रेड ज्यादा सुरक्षित हो जाता है।

Post a Comment

0 Comments