डायनामिक सपोर्ट और रेजिस्टेंस क्या होता है? | What are dynamic support and resistance levels?

ट्रेडिंग में डायनामिक सपोर्ट और रेजिस्टेंस ऐसे लेवल होते हैं जो समय के साथ बदलते रहते हैं। यह फिक्स प्राइस लेवल नहीं होते, बल्कि मार्केट की मूवमेंट के साथ ऊपर-नीचे होते हैं। आमतौर पर इन्हें Moving Average, Trendline और VWAP जैसे इंडिकेटर से पहचाना जाता है।


जब मुविंग एवरेज का उपयोग सपोर्ट और रेजिस्टन्स की तरह किया जाता है तब वह डायानामिक सपोर्ट और रेजिस्टन्स बनते है क्योंकि मुविंग एवरेज नाम के अनुसार ही भाव के साथ चलता है।


डायनामिक सपोर्ट जब भाव बढ़ता है तब तैयार होता है तो डायनामिक रेजिस्टन्स भाव घटता है तब तैयार होता है।


कम कालावधी के लिए सामान्यतः 20 दिनों के मुविंग एवरेज और 50 दिनों के मुविंग एवरेज का उपयोग होता है, तो मध्यम कालावधी के लिए 200 दिनों के मुविंग एवरेज का उपयोग होता है और दिर्घ कालावधी के लिए 200 दिनों के मुविंग एवरेज का उपयोग होता है।


जब किसी सिक्योरिटी का भाव बढ़ता है तब आपको नज़र आएगा कि भाव हमेशा मुविंग एवरेज से ऊपर होता है। वह कभी भी मुविंग एवरेज लाइन के नीचे नहीं जाता, सपोर्ट लेता है और फिर से बढ़ने लगता है।

डायनामिक सपोर्ट क्या होता है?

जब कोई इंडिकेटर (जैसे 50 EMA या 200 EMA) गिरते हुए प्राइस को बार-बार सपोर्ट देता है और प्राइस वहां से ऊपर उछलता है, तो उसे डायनामिक सपोर्ट कहा जाता है।

📌 उदाहरण : अपट्रेन्ड में सपोर्ट कि तरह मुविंग एवरेज।

dynamic-support-and-resistance-kya-hota-hai
अपट्रेन्ड में सपोर्ट

डायनामिक रेजिस्टेंस क्या होता है?

जब प्राइस किसी Moving Average या Trendline को छूकर बार-बार नीचे गिरता है, तो उसे डायनामिक रेजिस्टेंस कहा जाता है।

📌 उदाहरण : डाउनट्रेन्ड में रेजिस्टन्स की तरह मुविंग एवरेज।

dynamic-support-and-resistance-kya-hota-hai
डाउनट्रेन्ड में रेजिस्टन्स

निष्कर्ष

डायनामिक सपोर्ट और रेजिस्टेंस ट्रेंडिंग मार्केट में बहुत प्रभावी होते हैं। अगर सही टाइमफ्रेम और कन्फर्मेशन के साथ उपयोग किया जाए, तो यह एक मजबूत प्राइस एक्शन स्ट्रेटेजी बन सकता है।

FAQ 

Q1. डायनामिक सपोर्ट और रेजिस्टेंस क्या होता है?

डायनामिक सपोर्ट और रेजिस्टेंस ऐसे लेवल होते हैं जो समय के साथ बदलते रहते हैं और आमतौर पर Moving Average, Trendline या VWAP से पहचाने जाते हैं।

Q2. क्या Moving Average डायनामिक सपोर्ट की तरह काम करता है?

हाँ, अगर प्राइस बार-बार किसी Moving Average से उछलता है तो वह डायनामिक सपोर्ट की तरह काम करता है।

Q3. डायनामिक और स्टैटिक सपोर्ट में क्या अंतर है?

स्टैटिक सपोर्ट फिक्स प्राइस लेवल होता है, जबकि डायनामिक सपोर्ट समय के साथ बदलता रहता है।

Q4. डायनामिक लेवल पर ट्रेड कैसे करें?

ट्रेंड के साथ ट्रेड करें, Higher Timeframe देखें और कन्फर्मेशन कैंडल का इंतजार करें।

Post a Comment

0 Comments