अक्टूबर २०१५ से बजाज फाइनान्स का साप्ताहिक चार्ट अगले पन्ने पर दर्शाया है। उसमें भाव हायर हाई, हायर लो स्ट्रक्चर (HH-HL) बना रहा है।
स्टॉक रू.१२०० के आसपास हायर हाई लेवल से नीचे आकर रू.८०० के आसपास आया था। यहाँ पर बुलिश हरामी पैटर्न तैयार हुआ था, जिसमें वॉल्यूम उल्लेखनीय था, जो बुलिश ट्रेन्ड रिवर्सल दर्शाता है।
![]() |
| बजाज फाइनान्स साप्ताहिक चार्ट |
८४७ (सेकन्ड कैन्डल के हाई) के ऊपर लाँग पोजिशन ली जाती है और स्टॉप लॉस को ७५५ (सेकन्ड कैन्डल का लो) के नीचे लगाकर शुरूआती टारगेट १२०० के ऊपर अर्थात पिछले हायर हाई के स्तर से ऊपर रखा जाता है।
लाँग पोजिशन लेने के बाद, स्टॉक में तेजी शुरू हुई और भाव में अच्छी बढ़ोतरी हुई, जिसे नीचे दिए गए चार्ट में देखा जा सकता है।
- ट्रेडिंग केस स्टडी सीरीज़ 01 : अप ट्रेन्डिंग मार्केट में ट्रेडिंग (HH-HL स्ट्रक्चर)
- ट्रेडिंग केस स्टडी सीरीज़ 02 : डाउन ट्रेडिंग मार्केट में ट्रेडिंग (LL-LH स्ट्रक्चर)
![]() |
| बजाज फाइनान्स साप्ताहिक चार्ट |
हमेशा याद रखें, आप HH&HL स्ट्रक्चर के आधार पर किसी भी सिक्योरिटी में खरीदी करते हो तब आपको अपना स्टॉप लॉस लगातार बढ़ाते रहना चाहिए और इस प्रक्रिया के दौरान यदि स्टॉक नया हायर हाई और हायर लो बनाता है तो आपको अपना स्टॉप लॉस पिछले स्विंग लो पर शिफ्ट करना चाहिए, जो चार्ट में हायर लो (HL) के रूप में दर्शाया है।
जब तक आपके नजदीक का स्विंग लो टुटता नहीं, तब तक आपको स्टॉक बेचना नहीं चाहिए और अपने स्टॉप लॉस को ऊपर की दिशा में ट्रेल करते रहना चाहिए और अपसाइड प्रॉफिट को लॉक करना चाहिए।
- प्राइस एक्शन क्या है और इससे ट्रेडिंग कैसे करें?
- प्राइस एक्शन ट्रेडिंग के क्या फायदे और नुकसान हैं?
- ट्रेडिंग में सपोर्ट एंड रेजिस्टेंस क्या होता है
- सपोर्ट और रेजिस्टेंस रिवर्सल क्या है?
- राइजिंग सपोर्ट (Rising Support) क्या है?
- ट्रेडिंग में फ़ॉलिंग सपोर्ट (Falling Support) क्या है?
- ट्रेडिंग में फॉलिंग रेजिस्टेंस (Falling Resistance) क्या है?
- डायनामिक सपोर्ट और रेजिस्टेंस क्या होता है?
- राइजिंग रेजिस्टेंस (Rising Resistance) क्या है?
- शेयर बाजार में मार्केट सायकल क्या होता है?


0 Comments
Please don't spam here. All comments are reviewed by admin