कैंडलस्टिक पैटर्न को कैसे समझें? | How to understand candlestick patterns in Hindi?

कैन्डलस्टिक चार्ट का उपयोग 17वीं शताब्दी में चावल के व्यापारीयों द्वारा जापान में किया जाता था। आज दुनिया भर के ट्रेडर्स और इन्वेस्टर्स सिक्योरिटीज़ में ट्रेडिंग के लिए इन पैटर्न्स का उपयोग करते है।


यदि आपने हाल ही में ट्रेडिंग शुरू की है तो सबसे पहले कैन्डलस्टिक चार्ट का किस प्रकार से उपयोग होता है, यह सीखना जरूरी है।


कैन्डलस्टिक, टेक्निकल एनालिसिस में प्राइस चार्ट का एक प्रकार है, जो किसी भी सिक्योरिटी के निश्चित कालावधी के दरम्यान खुला भाव, सबसे ऊपरी भाव, सबसे निचला भाव और बंद भाव को दर्शाता है। वह मार्केट पार्टिसिपेन्ट्स के वर्तमान और भूतकाल के व्यवहार का संकेत देता है। इसलिए दुनिया भर के अधिकांश ट्रेडर्स उसका उपयोग करते है।


नीचे कैन्डलस्टिक चार्ट दर्शाया गया है, जिसमें श्रेणीबद्ध कैन्डल्स है। यह प्रत्येक कैन्डल, प्रत्येक ट्रेडिंग कालावधी के ट्रेडिंग पैटर्न को दर्शाती है, जो एक दिन, एक सप्ताह या एक महिने की कालावधी हो सकती है।


सिंगल कैन्डल से तैयार हुए पैटर्न या निश्चित सिक्वन्स में दो या उससे अधिक कैन्डल्स के ग्रुप से तैयार हुए पैटर्न को कैंडलस्टिक पैटर्न कहते है।


यह पैटर्न टेडर को सिक्योरिटी के वर्तमान और भूतकाल के प्राइस मूवमेन्ट का अभ्यास करने में मदद करते है। उनके द्वारा ट्रेन्ड रिवर्सल या ट्रेन्ड कन्टिन्युएशन का अंदाजा मिलता है। इसलिए ट्रेडर्स ट्रेडिंग के अवसर प्राप्त करने के लिए इन कैन्डलस्टिक पैटर्न का व्यापक रूप से उपयोग करते है।

कैंडलस्टिक पैटर्न क्या होता है?


कैन्डलस्टिक पैटर्न से पता चलता है कि बायर और सेलर क्या कर रहे है और इसलिए उनका अभ्यास करना जरूरी है।


हम आगे बढ़ने से पहले, बेसीक कैन्डल फॉर्मेशन को जान लेते है :


candlestick-pattern-ko-kaise-samjhen
कैन्डलस्टिक पैटर्न


जैसे कि ऊपर दिए गए चार्ट में दर्शाया गया है, एक कैन्डल एक निश्चित कालावधी में एक सिक्योरिटी का खुला भाव, सबसे ऊपरी भाव, सबसे निचला भाव और बंद भाव को दर्शाता है।

कैंडलस्टिक पैटर्न एक प्रकार का चार्ट फॉर्मेशन है, जो किसी विशेष समयावधि (Time Frame) की चार महत्वपूर्ण कीमतों को दर्शाता है:

  • Open (ओपन) – शुरुआत की कीमत
  • High (हाई) – सबसे ऊंची कीमत
  • Low (लो) – सबसे निचली कीमत
  • Close (क्लोज) – बंद होने की कीमत

हर कैंडल में दो मुख्य भाग होते हैं:

  • Body (बॉडी) – ओपन और क्लोज के बीच का हिस्सा
  • Shadow/Wick (शैडो/विक) – हाई और लो को दर्शाने वाली लाइन

कैन्डल के प्रकार

कैन्डल दो प्रकार की होती है : बुलिश और बेअरीश।

1. बुलिश कैन्डल


यदि खुले भाव से बंद भाव अधिक हो तो वह कैन्डल बुलिश मानी जाती है। ऐसी कैन्डल का बीच का हिस्सा व्हाईट या ग्रीन कलर से दर्शाया जाता है।


यह कैन्डल पॉझिटिव सेन्टिमेन्ट को दर्शाती है और संकेत देती है कि निकट भविष्य में सिक्योरिटी के भाव में अधिक बढ़त होने की संभावना है।

2, बेअरीश कैन्डल


यदि खुले भाव से बंद भाव कम हो तो वह कैन्डल बेअरीश मानी जाती है। ऐसी कैन्डल का बीच का हिस्सा ब्लॅक या रेड कलर से दर्शाया जाता है।


यह कैन्डल नेगेटिव सेन्टिमेन्ट को दर्शाती है और संकेत देती है कि निकट भविष्य में सिक्योरिटी के भाव में अधिक घट होने की संभावना है।


जैसे कि नीचे दिए चार्ट में दिखाया गया है, प्रत्येक कैन्डल के तीन भाग है - अपर शैडो, रियल बॉडी और लोअर शैडो


candlestick-pattern-ko-kaise-samjhen
कैन्डल के तीन भाग


अपर शैडो


अपर शैडो यह दिन का सबसे ऊपरी भाव और बंद भाव (बुलिश कैन्डल के लिए) अथवा सबसे ऊपरी भाव और खुले भाव (बेअरीश कैन्डल के लिए) के बीच की वर्टिकल लाइन है।


बॉडी


यह कैन्डल का व्यापक हिस्सा होता है, जो खुले और बंद भाव के बीच का फर्क दर्शाता है। यदि खुला भाव बंद भाव के नीचे हो तो वह बुलिश कैन्डल होती है, जिसकी रियल बॉडी व्हाईट या ग्रीन कलर से भरी होती है। यदि बंद भाव खुले भाव से नीचे हो तो वह बेअरीश कैन्डल होती है, जिसकी रियल बॉडी ब्लॅक या रेड कलर से भरी होती है।


लोअर शैडो


लोअर शैडो यह दिन का सबसे निचला भाव और खुले भाव (बुलिश कैन्डल के लिए) अथवा सबसे निचला भाव और बंद भाव (बेअरीश कैन्डल के लिए) के बीच की वर्टिकल लाइन है।

निष्कर्ष

कैंडलस्टिक पैटर्न ट्रेडिंग की दुनिया में एक शक्तिशाली टूल है। लेकिन याद रखें — केवल पैटर्न ही पर्याप्त नहीं है। जब आप इसे सपोर्ट-रेजिस्टेंस, ट्रेंड और वॉल्यूम के साथ जोड़ते हैं, तभी यह वास्तव में प्रभावी बनता है।

अगर आप नियमित अभ्यास करेंगे और सही रिस्क मैनेजमेंट अपनाएंगे, तो कैंडलस्टिक पैटर्न आपकी ट्रेडिंग को अगले स्तर तक ले जा सकता है।

FAQs

क्या कैंडलस्टिक पैटर्न 100% सही होते हैं?

नहीं, कोई भी पैटर्न 100% सटीक नहीं होता। हमेशा कंफर्मेशन का इंतजार करें।

कौन सा कैंडलस्टिक पैटर्न सबसे अच्छा है?

बुलिश और बेयरिश एंगल्फिंग पैटर्न काफी विश्वसनीय माने जाते हैं, खासकर सपोर्ट-रेजिस्टेंस के पास।

क्या शुरुआती लोग कैंडलस्टिक पैटर्न सीख सकते हैं?

हाँ, सही अभ्यास और चार्ट स्टडी से कोई भी इसे सीख सकता है।

Post a Comment

0 Comments