कैंडलस्टिक पैटर्न (Candlestick Patterns) तकनीकी विश्लेषण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यह पैटर्न हमें बाजार की दिशा, ट्रेंड रिवर्सल और संभावित एंट्री-एग्जिट पॉइंट समझने में मदद करते हैं। अगर आप प्राइस एक्शन ट्रेडिंग सीख रहे हैं, तो कैंडलस्टिक पैटर्न को समझना बेहद जरूरी है।
इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि कैंडलस्टिक पैटर्न कितने प्रकार के होते हैं और कौन-कौन से सबसे महत्वपूर्ण हैं।
![]() |
| कैंडलस्टिक पैटर्न के प्रकार |
कैडलस्टिक पैटर्न के प्रकार :
पैटर्न में कितनी कैन्डल्स है, उसके आधार पर कैंडलस्टिक पैटर्न को तीन प्रकार में विभाजित किया जा सकता है
- सिंगल कैंडलस्टिक पैटर्न (Single Candlestick Pattern)
- टु कैंडलस्टिक पैटर्न (Two Candlestick Patterns)
- थ्री कैंडलस्टिक पैटर्न (Three Candlestick Patterns)
ये पैटर्न बाजार के ट्रेंड, रिवर्सल और कंटिन्यूएशन को समझने में मदद करते हैं। हर प्रकार का पैटर्न ट्रेडर को एंट्री और एग्जिट के बेहतर संकेत देता है।
1. सिंगल कैंडलस्टिक पैटर्न्स (Single Candlestick Pattern)
जैसे कि नाम से पता चलता है, ऐसे पैटर्न्स एक कैन्डल द्वारा तैयार होते है।
लोकप्रिय सिंगल कैंडलस्टिक पैटर्न्स -
- बुलिश मारुबोजू (Bullish Marubozu)
- बेयरिश मारूबोज़ू (Bearish Marubozu)
- हैमर (Hammer)
- हैंगिंग मैन (Hanging Man)
- इनवर्टेड हैमर (Inverted Hammer)
- शूटिंग स्टार (Shooting Star)
- डॉजी पैटर्न (Doji Pattern)
1. बुलिश मारूबोजू (Bullish Marubozu)
बुलिश मारूबोजू यह सिंगल कैंडलस्टिक पैटर्न है जिसका टेक्निकल एनालिसिस में बुलिशनेस अर्थात तेजी का अनुमान लगाने के लिए उपयोग होता है।
मारूबोजू शब्द का अर्थ जापनीज भाषा में 'गंजापन' होता है अर्थात बाल रहित। बुलिश मारूबोजू मूल रूप से एक लंबी व्हाईट या ग्रीन बुलिश कैन्डल होती है जिसके ऊपर या नीचे की दिशा में शैडो नहीं होती या फिर न के बराबर होती है।
जब निचला भाव लगभग खुले भाव जितना होता है और ऊपरी भाव लगभग बंद भाव जितना होता है तब यह कैन्डल तैयार होती है।
2. बेयरिश मारुबोजू पैटर्न (Bearish Marubozu Pattern)
बेअरीश मारूबोजू यह सिंगल कैंडलस्टिक पैटर्न है जिसका टेक्निकल एनालिसिस में बेअरीशनेस अर्थात मंदी का अनुमान लगाने के लिए उपयोग होता है।
बेअरीश मारूबोजू मूल रूप से एक लंबी ब्लॅक या रेड कलर की बेअरीश कैन्डल होती है जिसके नीचे या ऊपर की दिशा में शैडो नहीं होती या फिर न के बराबर होती है।
जब ऊपरी भाव लगभग खुले भाव जितना होता है और निचला भाव लगभग बंद भाव जितना होता है तब यह कैन्डल तैयार होती है। इस कैन्डल को मंदी का मजबूत संकेत माना जाता है।
3. हैमर पैटर्न (Hammer Pattern)
इस कैंडलस्टिक पैटर्न में ऐसी कैन्डल तैयार होती है जिसकी स्मॉल बॉडी होती है और ऊपर की दिशा में छोटी शैडो होती है या शैडो नहीं होती और नीचे की दिशा में लंबी शैडो होती है। यह कैन्डल डाउनट्रेन्ड पूर्ण हो रहा होता है तब तैयार होती है। यह एक बुलिश रिवर्सल कैंडलस्टिक पैटर्न है।
इस पैटर्न में आमतौर पर नीचे की दिशा की शैडो रियल बॉडी के साइज से कम से कम दुगनी होनी चाहिए। रियल बॉडी का कलर रेड या ग्रीन हो सकता है। लेकिन ग्रीन रियल बॉडी के साथ तैयार हुआ हैमर अधिक मजबूत बुलिश सिग्नल देता है।
यह पैटर्न संभावित अपसाइड रिवर्सल के वॉर्निंग सिग्नल की तरह कार्य करता है।
4. हैंगिंग मैन (Hanging Man)
इस कैंडलस्टिक पैटर्न में ऐसी कैन्डल तैयार होती है जिसकी स्मॉल बॉडी होती है और ऊपर की दिशा में छोटी शैडो होती है या शैडो नहीं होती और नीचे की दिशा में लंबी शैडो होती है। यह कैन्डल अपट्रेन्ड पूर्ण हो रहा होता है तब तैयार होती है। यह एक बेअरीश रिवर्सल कैंडलस्टिक पैटर्न है।
इस पैटर्न में आमतौर पर नीचे की दिशा की शैडो रियल बॉडी के साइज से कम से कम दुगनी होनी चाहिए। रियल बॉडी का कलर रेड या ग्रीन हो सकता है। लेकिन रेड रियल बॉडी के साथ तैयार हुआ हैगिंग मैन अधिक मजबूत बेअरीश सिग्नल देता है।
यह पैटर्न संभावित डाउनसाइड रिवर्सल के वॉर्निंग सिग्नल की तरह कार्य करता है।
5. इनवर्टेड हैमर पैटर्न (Inverted Hammer Pattern)
यह पैटर्न हैमर पैटर्न के विपरीत नज़र आता है। यह एक बुलिश रिवर्सल कैंडलस्टिक पैटर्न है।
इस कैंडलस्टिक पैटर्न में ऐसी कैन्डल तैयार होती है जिसकी स्मॉल बॉडी होती है और नीचे की दिशा में छोटी शैडो होती है या शैडो नहीं होती और ऊपर की दिशा में लंबी शैडो होती है। यह कैन्डल डाउनट्रेन्ड पूर्ण हो रहा होता है तब तैयार होती है।
इस पैटर्न में आमतौर पर ऊपर की दिशा की शैडो रियल बॉडी के साइज से कम से कम दुगनी होनी चाहिए। रियल बॉडी का कलर रेड या ग्रीन हो सकता है। लेकिन ग्रीन रियल बॉडी के साथ तैयार हुआ इन्वर्टेड हैमर अधिक मजबूत बुलिश सिग्नल देता है।
यह पैटर्न संकेत देता है कि खरीदार भाव को ज्यादा से ज्यादा ऊपर ले जा रहे है और वह तेजी की दिशा में ट्रेन्ड रिवर्सल का संकेत देता है।
6. शूटिंग स्टार पैटर्न (Shooting Star Pattern)
यह पैटर्न हैगिंग मैन पैटर्न के विपरीत नज़र आता है। यह एक बेअरीश रिवर्सल कैंडलस्टिक पैटर्न है।
इस कैंडलस्टिक पैटर्न में ऐसी कैन्डल तैयार होती है जिसकी स्मॉल बॉडी होती है और नीचे की दिशा में छोटी शैडो होती है या शैडो नहीं होती और ऊपर की दिशा में लंबी शैडो होती है। यह कैन्डल अपट्रेन्ड पूर्ण हो रहा होता है तब तैयार होती है।
इस पैटर्न में आमतौर पर ऊपर की दिशा की शैडो रियल बॉडी के साइज से कम से कम दुगनी होनी चाहिए। रियल बॉडी का कलर रेड या ग्रीन हो सकता है। लेकिन रेड रियल बॉडी के साथ तैयार हुआ शूटिंग स्टार अधिक मजबूत बेअरीश सिग्नल देता है।
यह पैटर्न दर्शाता है कि खरीदार अपनी पकड़ गंवा रहे है और विक्रेता भाव को ज्यादा से ज्यादा नीचे ले जा रहे है और वह मंदी की दिशा में ट्रेन्ड रिवर्सल का संकेत देता है।
7. डॉजी पैटर्न (Doji Pattern)
जब खुला भाव और बंद भाव लगभग एक समान होता है तब डॉजी कैंडलस्टिक पैटर्न तैयार होता है। उसमें अपर और लोअर शैडो की लंबाई अलग-अलग हो सकती है।
डॉजी पैटर्न मार्केट में अनिर्णायक स्थिति को दर्शाता है क्योंकि खरीदार और विक्रेता दोनों समान होते है और इसलिए भाव के उतार-चढ़ाव के मामले में भ्रम पैदा होता है।
कई ट्रेडर्स मानते है कि डॉजी महत्वपूर्ण प्राइस रिवर्सल इन्डिकेटर है क्योंकि इस स्तर पर भाव में उतार-चढ़ाव के बारे में अनिश्चितता प्रवर्तीत होती है। यह कैंडलस्टिक क्या कहता है उसे समझने के लिए डॉजी कौन से स्तर पर तैयार हुआ है उसका ध्यान से निरीक्षण करना जरूरी है।
उदाहरण के तौर पर, यदि अपट्रेन्ड के टॉप पर डॉजी तैयार हुआ हो तो वह भाव को नीचे ले जाता है और यदि डाउनट्रेन्ड के बॉटम पर डॉजी तैयार हुआ हो तो वह भाव को ऊपर ले जाता है।
डॉजी तेजीवालों और मंदीवालों में समानता दर्शाता है और इसलिए वह रिवर्सल का वॉर्निंग सिग्नल है।
जब डॉजी तैयार होता है तब वॉल्यूम बहुत ही कम हो तो उसे अधिक मजबूत सिग्नल माना जाता है।
शैडो की लंबाई के आधार पर डॉजी पैटर्न के चार प्रकार है - स्टॅन्डर्ड डॉजी, लाँग लेग्ड डॉजी, ड्रॅगनफ्लाय डॉजी और ग्रेवस्टोन डॉजी।
1. स्टॅन्डर्ड डॉजी - यह बहुत ही सरल डॉजी कैंडलस्टिक पैटर्न है, जो ट्रेन्ड के टॉप पर या बॉटम पर तैयार होता है और वह ट्रेन्ड रिवर्सल का संकेत देता है। उसका आकार क्रॉस या प्लस साइन के जैसा होता है।
2. लौंग लेग्ड डॉजी - इस कैंडलस्टिक पैटर्न में ऊपर और नीचे की दिशा में लंबी शैडो होती है।
3. ड्रॅगनफ्लाय डॉजी - इस कैंडलस्टिक पैटर्न में नीचे की दिशा में लंबी शैडो होती है और ऊपर की दिशा में शैडो नहीं होती या बहुत ही छोटी शैडो होती है। उसका आकार अंग्रेजी अक्षर (1) के जैसा होता है। वह बुलिश रिवर्सल कैंडलस्टिक पैटर्न है, जो संकेत देता है कि असेट का भाव अधिक ऊपर जाएगा।
4. ग्रेवस्टोन डॉजी - यह पैटर्न ड्रॅगनफ्लाय डॉजी के विपरीत दिखता है यानी उसमें ऊपर की दिशा में लंबी शैडो होती है और नीचे की दिशा में शैडो नहीं होती या बहुत ही छोटी शैडो होती है। वह बेअरीश रिवर्सल कैंडलस्टिक पैटर्न है, जो संकेत देता है कि असेट का भाव अधिक नीचे जाएगा।
2. टु कैंडलस्टिक पैटर्न (Two Candlestick Patterns)
जैसे कि नाम से पता चलता है, ऐसे पैटर्न्स दो कैन्डल्स द्वारा तैयार होते है।
लोकप्रिय टु कैंडलस्टिक पैटर्न्स -
- बुलिश एनगल्फिंग पैटर्न (Bullish Engulfing Pattern)
- बेयरिश एनगल्फिंग पैटर्न (Bearish Engulfing Pattern)
- बुलिश हरामी (Bullish Bastard)
- बेयरिश हरामी (Bearish Harami)
- पियर्सिंग पैटर्न (Piercing Pattern)
- डार्क क्लाउड कवर (Dark Cloud Cover)
1. बुलिश एनगल्फिंग पैटर्न (Bullish Engulfing Pattern)
यह टु कैन्डल बुलिश रिवर्सल पैटर्न है, जो संकेत देता है कि वर्तमान डाउनट्रेन्ड पूर्ण होने वाला है और अपट्रेन्ड शुरू होने वाला है।
इस पैटर्न में पहले दिन स्मॉल ब्लॅक या रेड बेअरीश कैन्डल तैयार होती है, जो वर्तमान बेअरीश ट्रेन्ड के अनुरूप होती है। अगले दिन लाँग व्हॉईट या ग्रीन बुलिश कैन्डल तैयार होती है, जो पूरीतरह से पहले दिन के बेअरीश कैन्डल के रियल बॉडी को एन्गल्फ करती है अर्थात उसे अपने में समा लेती है।
यह कैंडलस्टिक पैटर्न दर्शाता है कि खरीदार विक्रेताओं पर भारी पड़ रहे है और वह असेट के भाव को ज्यादा से ज्यादा ऊपर ले जा रहे है।
2. बेयरिश एनगल्फिंग पैटर्न (Bearish Engulfing Pattern)
यह टु कैन्डल बेअरीश रिवर्सल पैटर्न है, जो संकेत देता है कि वर्तमान अपट्रेन्ड पूर्ण होने वाला है और डाउनट्रेन्ड शुरू होने वाला है।
इस पैटर्न में पहले दिन स्मॉल व्हाईट या ग्रीन बुलिश कैन्डल तैयार होती है, जो वर्तमान बुलिश ट्रेन्ड के अनुरूप होती है। अगले दिन लाँग ब्लॅक या रेड बेअरीश कैन्डल तैयार होती है, जो पूरीतरह से पहले दिन के बुलिश कैन्डल के रियल बॉडी को एन्गल्फ करती है अर्थात उसे अपने में समा लेती है।
यह कैंडलस्टिक पैटर्न दर्शाता है कि विक्रेता खरीदारों पर भारी पड़ रहे है और वह असेट के भाव को ज्यादा से ज्यादा नीचे ले जा रहे है।
3. बुलिश हरामी (Bullish Bastard)
बुलिश हरामी पैटर्न यह टु कैन्डल बुलिश रिवर्सल पैटर्न है, जो संकेत देता है कि वर्तमान डाउनट्रेन्ड पूर्ण होने वाला है और अपट्रेन्ड शुरू होने वाला है।
इस पैटर्न का नाम जापनीज शब्द हरामी से पड़ा है, जिसका अर्थ प्रेगनन्ट वुमन अर्थात गर्भवती महिला होता है क्योंकि उसका ग्राफिक गर्भवती महिला से मेल खाता है।
इस पैटर्न में पहले दिन लाँग रेड या ब्लॅक बेअरीश कैन्डल तैयार होती है, जो वर्तमान बेअरीश ट्रेन्ड के अनुरूप होती है। अगले दिन स्मॉल ग्रीन या व्हाईट बुलिश कैन्डल तैयार होती है, जिसकी स्मॉल बॉडी होती है और ऊपर और नीचे की दिशा में छोटी शैडो होती है।
दुसरी कैन्डल की बॉडी पिछली कैन्डल की बॉडी में समा जाती है।
आदर्श स्थिति यह है कि लाँग कैन्डल की बॉडी की साइज यह स्मॉल कैन्डल की बॉडी की साइज से लगभग चार गुना होनी चाहिए।
यदि व्हाईट या ग्रीन कैन्डल के ऊपर और नीचे की दिशा की शैडो ब्लॅक या रेड कैन्डल से ज्यादा बड़ी नहीं हुई तो यह पैटर्न अधिक अच्छी तरह से कार्य करता है।
यह पैटर्न संकेत देता है कि खरीदारों ने भाव पर नियंत्रण हासिल कर लिया है और वह भाव को ज्यादा से ज्यादा ऊपर ले जाने के लिए तैयार है।
4. बेयरिश हरामी (Bearish Harami)
बेअरीश हरामी पैटर्न यह टु कैन्डल बेअरीश रिवर्सल पैटर्न है, जो संकेत देता है कि वर्तमान अपट्रेन्ड पूर्ण होने वाला है और डाउनट्रेन्ड शुरू होने वाला है।
इस पैटर्न में पहले दिन लाँग ग्रीन या व्हाईट बुलिश कैन्डल तैयार होती है, जो वर्तमान बुलिश ट्रेन्ड के अनुरूप होती है। अगले दिन स्मॉल रेड या ब्लॅक बेअरीश कैन्डल तैयार होती है, जिसकी स्मॉल बॉडी होती है और नीचे और ऊपर की दिशा में छोटी शैडो होती है।
दुसरी कैन्डल की बॉडी पिछली कैन्डल की बॉडी में समा जाती है।
आदर्श स्थिति यह है कि लाँग कैन्डल की बॉडी की साइज यह स्मॉल कैन्डल की बॉडी की साइज से लगभग चार गुना होनी चाहिए।
यदि रेड या ब्लॅक कैन्डल के ऊपर और नीचे की दिशा की शैडो ग्रीन या व्हाईट कैन्डल से ज्यादा बड़ी नहीं हुई तो यह पैटर्न अधिक अच्छी तरह से कार्य करता है।
यह पैटर्न संकेत देता है कि विक्रेताओं ने भाव पर नियंत्रण हासिल कर लिया है और वह भाव को ज्यादा से ज्यादा नीचे ले जाने के लिए तैयार है।
5. पियर्सिंग पैटर्न (Piercing Pattern)
पियर्सिंग लाइन पैटर्न यह टु कैन्डल बुलिश रिवर्सल पैटर्न है जो संकेत देता है कि वर्तमान डाउनट्रेन्ड पूर्ण होने वाला है और अपट्रेन्ड शुरू होने वाला है।
इस पैटर्न में पहले दिन लाँग रेड या ब्लॅक बेअरीश कैन्डल तैयार होती है, जो वर्तमान बेअरीश ट्रेन्ड के अनुरूप होती है। अगले दिन मजबूत ग्रीन या व्हाईट बुलिश कैन्डल तैयार होती है, जो पहले दिन के नीचले स्तर से भी नीचे खुलती है, लेकिन पहले दिन के मिड रेन्ज के ऊपर बंद होने में सफल होती है।
दुसरी कैन्डल का वॉल्यूम एवरेज वॉल्यूम से अधिक हो तो वह ज्यादा मजबूत बुलिश सिग्नल माना जाता है।
यह कैंडलस्टिक पैटर्न दर्शाता है कि खरीदार विक्रेताओं पर हावी हो रहे है और वह भाव को अधिक ऊपर ले जाने के लिए तैयार है।
6. डार्क क्लाउड कवर (Dark Cloud Cover)
डार्क क्लाऊड कवर पैटर्न यह टु कैन्डल बेअरीश रिवर्सल पैटर्न है जो संकेत देता है कि वर्तमान अपट्रेन्ड पूर्ण होने वाला है और डाउनट्रेन्ड शुरू होने वाला है।
इस पैटर्न में पहले दिन लाँग ग्रीन या व्हाईट बुलिश कैन्डल तैयार होती है, जो वर्तमान बुलिश ट्रेन्ड के अनुरूप होती है। अगले दिन मजबूत रेड या ब्लॅक बेअरीश कैन्डल तैयार होती है, जो पहले दिन के ऊपरी स्तर से भी ऊपर खुलती है, लेकिन पहले दिन के मिड रेन्ज के नीचे बंद होती है।
दुसरी कैन्डल का वॉल्यूम एवरेज वॉल्यूम से अधिक हो तो वह ज्यादा मजबूत बेअरीश सिग्नल माना जाता है।
यह कैंडलस्टिक पैटर्न दर्शाता है कि विक्रेता खरीदारों पर हावी हो रहे है और वह भाव को अधिक नीचे ले जाने के लिए तैयार है।
3. थ्री कैंडलस्टिक पैटर्न (Three Candlestick Patterns)
जैसे कि नाम से पता चलता है, ऐसे पैटर्न्स तीन कैन्डल्स द्वारा तैयार होते है।
लोकप्रिय थ्री कैंडलस्टिक पैटर्न्स -
- मॉर्निंग स्टार पैटर्न (Morning Star Pattern)
- इवनिंग स्टार पैटर्न (Evening Star Pattern)
- थ्री व्हाइट सोल्जर्स (Three White Soldiers)
- थ्री ब्लैक क्रो (Three Black Crows)
1. मॉर्निंग स्टार पैटर्न (Morning Star Pattern)
मॉर्निंग स्टार पैटर्न यह थ्री कैन्डल बुलिश रिवर्सल पैटर्न है जो संकेत देता है कि वर्तमान डाउनट्रेन्ड पूर्ण होने वाला है और अपट्रेन्ड शुरू होने वाला है।
इस पैटर्न में पहले दिन लाँग रेड या ब्लॅक बेअरीश कैन्डल तैयार होती है, जो वर्तमान बेअरीश टेन्ड के अनुरूप होती है। अगले दिन गॅप-डाउन स्मॉल बॉडी कैन्डल तैयार होती है। यह दूसरी कैन्डल बुलिश या बेअरीश कैन्डल हो सकती है। तीसरे दिन गॅप-अप लाँग ग्रीन या व्हाईट बुलिश कैन्डल तैयार होती है, जो पहले दिन के मिड रेन्ज के नजदीक या उसके ऊपर बंद होती है।
यह कैंडलस्टिक पैटर्न दर्शाता है कि खरीदार किस प्रकार से विक्रेताओं से मार्केट का कब्जा ले रहे है। डाउनट्रेन्ड के बॉटम पर सपोर्ट लेवल के नजदीक यह पैटर्न तैयार हुआ तो वह मजबूत ट्रेन्ड रिवर्सल का संकेत माना जाता है।
तीसरी कैन्डल का वॉल्यूम एवरेज वॉल्यूम से अधिक हो तो वह ज्यादा मजबूत बुलिश सिग्नल माना जाता है।
2. इवनिंग स्टार पैटर्न (Evening Star Pattern)
ईवनिंग स्टार पैटर्न यह थ्री कैन्डल बेअरीश रिवर्सल पैटर्न है जो संकेत देता है कि वर्तमान अपट्रेन्ड पूर्ण होने वाला है और डाउनट्रेन्ड शुरू होने वाला है।
इस पैटर्न में पहले दिन लाँग ग्रीन या व्हाईट बुलिश कैन्डल तैयार होती है, जो वर्तमान बुलिश ट्रेन्ड के अनुरूप होती है। अगले दिन गॅप-अप स्मॉल बॉडी कैन्डल तैयार होती है। यह दुसरी कैन्डल बुलिश या बेअरीश कैन्डल हो सकती है। तीसरे दिन गॅप-डाउन लाँग रेड या ब्लॅक बेअरीश कैन्डल तैयार होती है, जो पहले दिन के मिड रेन्ज के नजदीक या उसके नीचे बंद होती है।
यह कैंडलस्टिक पैटर्न दर्शाता है कि विक्रेता किस प्रकार से खरीदारों से भार्केट का कब्जा ले रहे है। अपट्रेन्ड के टॉप पर रेजिस्टन्स लेवल के नजदीक पह पैटर्न तैयार हुआ तो वह मजबूत ट्रेन्ड रिवर्सल का संकेत माना जाता है।
तीसरी कैन्डल का वॉल्यूम एवरेज वॉल्यूम से अधिक हो तो वह ज्यादा मजबूत बेअरीश सिग्नल माना जाता है।
3. थ्री व्हाइट सोल्जर्स (Three White Soldiers)
थ्री व्हाईट सोल्जर्स पैटर्न यह थ्री कैन्डल बुलिश रिवर्सल पैटर्न है जो संकेत देता है कि वर्तमान डाउनट्रेन्ड पूर्ण होने वाला है और अपट्रेन्ड शुरू होने वाला है। यह कैंडलस्टिक पैटर्न दर्शाता है कि खरीदार विक्रेताओं पर हावी हो रहे है और वह भाव को अधिक ऊपर ले जाने वाले है।
इस पैटर्न के तीनों कैन्डल लाँग बुलिश कैन्डल है और वह इस प्रकार से तैयार हुए है कि प्रत्येक कैन्डल का खुला भाव और बंद भाव पिछली कैन्डल के खुले और बंद भाव से अधिक होता है।
इस पैटर्न की दुसरी महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि तीनों कैन्डल लगभग एक समान लंबाई की है और तीनों कैन्डल की शैडो तुलना में कम है
4. थ्री ब्लैक क्रो (Three Black Crows)
थ्री ब्लॅक क्रोज़ पैटर्न यह थ्री कैन्डल बेअरीश रिवर्सल पैटर्न है जो संकेत देता है कि वर्तमान अपट्रेन्ड पूर्ण होने वाला है और डाउनट्रेन्ड शुरू होने वाला है। यह कैंडलस्टिक पैटर्न दर्शाता है कि विक्रेता खरीदारों पर हावी हो रहे है और वह भाव को अधिक नीचे ले जाने वाले है।
इस पैटर्न के तीनों कैन्डल लाँग बेअरीश कैन्डल है और वह इस प्रकार से तैयार हुए है कि प्रत्येक कैन्डल का खुला भाव और बंद भाव पिछली कैन्डल के खुले और बंद भाव से कम होता है।
इस पैटर्न की दुसरी महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि तीनों कैन्डल लगभग एकसमान लंबाई की है और तीनों कैन्डल की शैडो तुलना में कम है।
महत्वपूर्ण नोट :
हालाँकि कैंडलस्टिक पैटर्न्स मार्केट में भाग लेने वाले ट्रेडर्स का ध्यान आकर्षित करते है, फिर भी केवल उनके आधार पर कभी भी ट्रेडिंग न करें। टेक्निकल एनालिसिस के अन्य टुल्स के साथ उनका उपयोग किया जाना चाहिए, जिससे संपूर्ण ट्रेन्ड को निश्चित रूप से देखा जा सकता है या उसका वास्तविक अंदाजा लगाया जा सकता है।
उदाहरण के तौर पर, यदि आप अधिक कन्फर्मेशन के लिए सिक्योरिटी के वॉल्यूम पर फोकस करते हो और कैंडलस्टिक पैटर्न का उपयोग करके ट्रेडिंग सिग्नल प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हो और उसमें वॉल्यूम अधिक दिखाई दे रहा हो तो वह बहुत ही मजबूत ट्रेडिंग सिग्नल माना जाता है।
हालाँकि एक प्राइस एक्शन ट्रेडर के रूप में हमें जैसे टेक्निकल इन्डिकेटर्स के बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं, लेकिन फिर भी अधिक कन्फर्मेशन के लिए मैं मूविंग एवरेज को देखने की सलाह देता हूँ।
एक और बात का ध्यान रखें, कैंडलस्टिक पैटर्न का कोई भी सबसे श्रेष्ठ या सबसे खराब पैटर्न नहीं। आपको तय करना है कि कौन सा पैटर्न आपके लिए काम करता है और उसका पालन करें।
यदि आप नए है, तो मैं आपको आग्रह करता हूँ कि जितना संभव हो सकें चार्ट को देखें और कैंडलस्टिक पैटर्न को पहचानने का प्रयास करें जिससे आपकी आँखों को उन्हें आसानी से पहचानने की आदत हो जाए।
FAQ
कैंडलस्टिक पैटर्न कितने प्रकार के होते हैं?
कैंडलस्टिक पैटर्न मुख्य रूप से 3 प्रकार के होते हैं – सिंगल कैंडल, डबल कैंडल और ट्रिपल कैंडल पैटर्न। ये पैटर्न बाजार में ट्रेंड रिवर्सल और कंटिन्यूएशन का संकेत देते हैं।
सबसे मजबूत कैंडलस्टिक पैटर्न कौन सा होता है?
मॉर्निंग स्टार, इवनिंग स्टार, बुलिश एंगल्फिंग और बेयरिश एंगल्फिंग को मजबूत रिवर्सल पैटर्न माना जाता है। इनका प्रभाव सपोर्ट और रेजिस्टेंस के पास अधिक होता है।
क्या कैंडलस्टिक पैटर्न 100% सही होते हैं?
नहीं, कोई भी कैंडलस्टिक पैटर्न 100% सही नहीं होता। बेहतर परिणाम के लिए वॉल्यूम, सपोर्ट-रेजिस्टेंस और ट्रेंड कन्फर्मेशन का उपयोग करना चाहिए।
कैंडलस्टिक पैटर्न किस टाइमफ्रेम में काम करते हैं?
कैंडलस्टिक पैटर्न सभी टाइमफ्रेम में काम कर सकते हैं, लेकिन 1 घंटे, 4 घंटे और डेली टाइमफ्रेम पर इनके सिग्नल ज्यादा विश्वसनीय माने जाते हैं।
क्या शुरुआती ट्रेडर कैंडलस्टिक पैटर्न सीख सकते हैं?
हाँ, कैंडलस्टिक पैटर्न सीखना आसान है। सही अभ्यास और रिस्क मैनेजमेंट के साथ शुरुआती ट्रेडर भी इसे प्रभावी तरीके से उपयोग कर सकते हैं।




0 Comments
Please don't spam here. All comments are reviewed by admin