प्राइस एक्शन ट्रेडिंग के क्या फायदे और नुकसान हैं? | What are the advantages and disadvantages of price action trading in hindi?

प्राइस एक्शन ट्रेडिंग के फायदे और नुकसान क्या हैं? बिना इंडिकेटर ट्रेडिंग के लाभ, कमियाँ, जोखिम और बिगिनर्स के लिए पूरी जानकारी हिंदी में जानें।


Price-action-trading-fayde-aur-nuksan

प्राइस एक्शन ट्रेडिंग के फायदे और नुकसान


प्राइस एक्शन ट्रेडिंग के फायदें :


  • रियल टाईम ट्रेडिंग में उपयोगी :  प्राइस एक्शन रियल टाईम मूवमेन्ट को दर्शाता है क्योंकि उसमें टेक्निकल इन्डिकेटर्स का समावेश नहीं होता।

  • समझने में आसान : जैसे कि पहले बताया है, प्राइस एक्शन समझना आसन है क्योंकि उसमें सिर्फ प्राइस डेटा पॉइन्ट्स को ही ध्यान में लिया जाता है, जिससे ट्रेन्ड को समझना आसान होता है।

  • ट्रेड करना बहुत ही आसान है : यदि आप केवल सपोर्ट और रेजिस्टन्स कहाँ है यह जान लें, तो प्राइस एक्शन ट्रेडिंग बहुत ही आसान है। मैंने बहुत से ऐसे लोगों को देखा है जो बहुत सारे इन्डिकेटर्स का उपयोग करते है और फिर भ्रमित हो जाते है कि कौन से भाव पर खरीदना है और कौन से भाव पर बेचना है। यह खासकर नए ट्रेडर्स में अधिक नज़र आता है क्योंकि उन्होंने अपने ट्रेडिंग सेटअप को भ्रमित करने वाला बनाया होता है। इसलिए मैं हमेशा ट्रेडिंग सेटअप को हो सकें उतना आसान बनाने पर जोर देता हूँ। मैं समझता हूँ की ट्रेडिंग में सबसे महत्वपूर्ण बात यही है।

  • बैंक टेस्टेड और टाईम टेस्टेड स्ट्रैटजी : प्राइस एक्शन ट्रेडिंग का मूल सिद्धांत जैसे कि ट्रेन्ड, सपोर्ट और रेजिस्टन्स यह कई सालों से इस्तेमाल में है और मैं खुद पिछले कुछ सालों से इस सरल सेटअप का इस्तेमाल कर रहा हूँ। मेरी समझ से यह बहुत उपयोगी और फायदेमंद है।

  • स्पष्ट एन्ट्री और एक्झिट लेवल : प्राइस एक्शन ट्रेडिंग का मुख्य आधार सपोर्ट और रेजिस्टन्स है। इस कन्सेप्ट का उपयोग करके आप सही डिमान्ड - सप्लाय झोन निर्धारित कर सकते है और उसके आधार पर आप ट्रेड के लिए एन्ट्री और एक्झिट लेवल भी निर्धारित कर सकते है।

प्राइस एक्शन ट्रेडिंग के नुकसान (घाटे) :


  • आम धारणाओं के विपरीत : प्राइस एक्शन ट्रेडिंग अक्सर अलग अलंग टाइम फ्रेम में अलग- अलग संकेत देता है, जिससे नए ट्रेडर्स के लिए वह भ्रम पैदा करता है। उदाहरण के तौर पर, किसी विशेष स्टॉक के मामले में, यदि विभिन्न टाइम फ्रेम के लिए एनालिसिस किया जाता है तो ऐसा हो सकता है कि मुझे बुलिश मारूबोजू दिखता है और आपको बुलिश एन्गल्फिंग दिखे, अथवा आपको ट्रेन्डलाइन सपोर्ट नज़र आता है तो मुझे हॉरिझोन्टल सपोर्ट नज़र आए। इसलिए इस मामले में बहुत ही सावधानी बरतना जरूरी होता है।.

  • झूठे संकेत प्राप्त होते है : प्राइस एक्शन से हमेशा सही संकेत मिले यह जरूरी नहीं (वास्तव में, ऐसी कोई स्ट्रैटजी नहीं है जो आपको १०० प्रतिशत सही संकेत दे सकें)। आपको प्रत्येक ट्रेड में कमाई हो यह संभव नहीं है। इसमें झूठे सिग्नल्स भी हो सकते है और आपको उनके लिए तैयार रहना चाहिए।

  • बहुत कम ट्रेडिंग के अवसर : आपको अन्य इन्डिकेटर्स की तुलना में प्राइस एक्शन ट्रेडिंग के आधार पर बहुत कम ट्रेडिंग के अवसर मिलते है। इसलिए आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप ट्रेडिंग का सही अवसर मिलने तक राह देखेंगे और फिर उस पर अमल करेंगे। इसलिए अक्सर यह कहा जाता है कि प्राइस एक्शन एक 'वेटिंग गेम' है जिसमें बहुत धैर्य की आवश्यकता होती है।

  • सिग्नल प्राप्त करना मुश्किल होता है : ट्रेडिंग या टेक्निकल एनालिसिस में नए आए ट्रेडर्स के लिए प्राइस एक्शन ट्रेडिंग के आधार पर बुलिश या बेअरीश कैन्डल की रचना को या चार्ट पैटर्न को निर्धारित करना बहुत मुश्किल होता है।


जब स्टॉक मार्केट या किसी भी अन्य वित्तीय बाज़ार में ट्रेडिंग की बात आती है, तो प्रसिद्ध अमेरिकी निवेशक और लेखक हावर्ड मार्क्स का यह सूत्र हमेशा ध्यान में रखना चाहिए—

“टॉप पर बने रहने के लिए कोई जादुई फ़ॉर्मूला नहीं होता।”

यह कथन हमें याद दिलाता है कि बाज़ार में स्थायी सफलता किसी शॉर्टकट, गुप्त रणनीति या जादू पर नहीं, बल्कि अनुशासन, जोखिम प्रबंधन, अनुभव और सही निर्णय लेने की क्षमता पर आधारित होती है।


अंत में, यह आपको तय करना है कि कौनसा सिस्टम आपके लिए सबसे श्रेष्ठ है और उसके आधार पर आपके लिए कौनसी ट्रेडिंग स्टाईल (प्राइस एक्शन ट्रेडिंग या इन्डिकेटर बेस्ड ट्रेडिंग) अनुकूल है।


नए ट्रेडर्स के लिए एक महत्वपूर्ण सलाह देकर मैं इस परिचयात्मक चैप्टर को समाप्त करता हूँ -


'कभी भी बहुत सारा पैसा कमाने या रातोंरात अरबपति बनने के बारे में न सोचें क्योंकि ऐसा कभी नहीं होता।'


निष्कर्ष (Conclusion)

प्राइस एक्शन ट्रेडिंग के अपने फायदे और नुकसान दोनों हैं। अगर आप इसे डिसिप्लिन, सही रिस्क मैनेजमेंट और लगातार प्रैक्टिस के साथ सीखते हैं, तो यह आपको एक सफल ट्रेडर बना सकता है।

FAQs

Q1. क्या प्राइस एक्शन ट्रेडिंग बिगिनर्स के लिए सही है?
✔ हाँ, लेकिन इसे सीखने में समय और प्रैक्टिस लगती है।

Q2. क्या प्राइस एक्शन बिना इंडिकेटर के काम करता है?
✔ हाँ, यह मुख्य रूप से प्राइस और कैंडलस्टिक पर आधारित होता है।

Q3. प्राइस एक्शन किस टाइम फ्रेम पर बेहतर काम करता है?
✔ H4 और Daily टाइम फ्रेम पर सबसे बेहतर रिज़ल्ट देता है।

Q4. क्या प्राइस एक्शन से रोज़ प्रॉफिट होता है?
✔ नहीं, हर दिन प्रॉफिट जरूरी नहीं, लेकिन लॉन्ग टर्म में फायदे होते हैं।

Q5. क्या प्राइस एक्शन प्रोफेशनल ट्रेडर इस्तेमाल करते हैं?
✔ हाँ, ज्यादातर प्रोफेशनल ट्रेडर यही तकनीक अपनाते हैं।

Post a Comment

0 Comments