ट्रेडिंग की दुनिया में अगर कोई सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इंडिकेटर है, तो वह है मूविंग एवरेज (Moving Average)। चाहे आप स्टॉक मार्केट में ट्रेड करें, फॉरेक्स में या क्रिप्टो में – यह इंडिकेटर ट्रेंड समझने का एक सरल और प्रभावी तरीका देता है।
इस पोस्ट में हम विस्तार से समझेंगे कि मूविंग एवरेज क्या है, इसके प्रकार कौन-कौन से हैं, और इसे सही तरीके से कैसे उपयोग किया जाए।
मूविंग एवरेज क्या होता है?
मूविंग एवरेज एक टेक्निकल इंडिकेटर है जो किसी भी स्टॉक या एसेट की औसत कीमत को एक निश्चित समय अवधि के आधार पर दर्शाता है।
यह पिछले प्राइस डेटा का औसत निकालकर चार्ट पर एक लाइन के रूप में दिखाता है, जिससे हमें यह समझने में मदद मिलती है कि मार्केट किस दिशा में ट्रेंड कर रहा है।
सैद्धांतिक रूप से जब हम प्राइस एक्शन ट्रेडिंग के बारे में बात करते है तब हम टेक्निकल इन्डिकेटर्स का उपयोग नहीं करते और ट्रेडिंग का निर्णय पूरी तरह से सिक्योरिटीज़ के प्राइस एक्शन अर्थात भाव के उतार-चढ़ाव के आधार पर लेते है। लेकिन वास्तव में अधिक स्पष्ट और सही निर्णय के लिए मै प्राइस और वॉल्यूम के साथ मूविंग एवरेज का उपयोग करने की सलाह ट्रेडर्स को देता हूँ।
मूविंग एवरेज यह सबसे लोकप्रिय टूल है, लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि प्राथमिकता प्राइस एक्शन को ही दी जाती है। प्राइस एक्शन में जो भी अस्पष्टता होती है उसे दूर करने के लिए और अधिक सटीक अनुमान प्राप्त करने के लिए हमें मूविंग एवरेज का उपयोग करना चाहिए।
मूविंग एवरेज यह एक बहुत ही अच्छा टूल साबित हो सकता है, यदि आपको पता हो कि कौन से एवरेज का उपयोग कब करना है। इस चैप्टर में, मैं सबसे प्रभावी और व्यापक रूप से उपयोग में आने वाली मूविंग एवरेज के बारे में बताने जा रहा हूँ जिसका प्राइस एक्शन ट्रेडिंग में बहुत ही महत्व है।
- प्राइस एक्शन क्या है और इससे ट्रेडिंग कैसे करें?
- प्राइस एक्शन ट्रेडिंग के क्या फायदे और नुकसान हैं?
- ट्रेडिंग में सपोर्ट एंड रेजिस्टेंस क्या होता है
मूविंग एवरेज (Moving Average)
मूविंग एवरेज एक आसान टेक्निकल एनालिसिस टूल है, जो लगातार एवरेज प्राइस अपडेट करके प्राइस डेटा को अधिक उपयोगी बनाने का कार्य करता है। एवरेज अर्थात औसत यह निश्चित कालावधी के लिए लिया जाता है, जो मिनट भी हो सकता है और दिन, सप्ताह या महिना भी हो सकता है। यह ट्रेडर की पसंद पर निर्भर करता है।
मूविंग एवरेज भाव की दिशा निर्धारित नहीं करता लेकिन वह वर्तमान दिशा को परिभाषित करता है, जिसके आधार पर भविष्य का अनुमान लगाया जा सकता है। यह ट्रेन्ड पर आधारित इन्डिकेटर है, जिसका उपयोग ट्रेन्ड की दिशा निश्चित करने के लिए होता है।
मूविंग एवरेज प्राइस चार्ट पर जो 'नॉइज' दिखता है उसे घटाने या शांत करने का कार्य करता है। भाव किस दिशा में जा रहा है, इसका मजबूत अनुमान लगाने के लिए मूविंग एवरेज की दिशा की ओर देखें।
मूविंग एवरेज के प्रकार (Types of Moving Averages)
मूविंग एवरेज दो प्रकार के होते है -
1. सिंपल मूविंग एवरेज (SMA)
2. एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA)
1. सिम्पल मूविंग एवरेज (SMA)
सिम्पल मूविंग एवरेज यह एक आसान अंकशास्त्र है, जिसमें वर्तमान कीमतों को जोड़ा जाता है और फिर उसे कालावधी की संख्या से विभाजित किया जाता है।
उदाहरण: 20 दिन का SMA पिछले 20 दिनों की क्लोजिंग कीमतों का औसत दिखाता है।
✔ उपयोग: लॉन्ग टर्म ट्रेंड पहचानने में उपयोगी।
❌ कमी: थोड़ा लेट सिग्नल देता है।
2. एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA)
एक्सपोनेन्शियल मूविंग एवरेज यह मूविंग एवरेज वर्तमान डेटा पॉइन्ट्स को अधिक वेटेज (महत्त्व) देता है और इसलिए वह सिम्पल मूविंग एवरेज से अधिक परिणामकारक होता है।
उदाहरण:
✔ उपयोग: शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग के लिए बेहतर।
❌ कमी: फेक सिग्नल की संभावना ज्यादा।
मैं एवरेज की गणना में ज्यादा नहीं पड़ता क्योंकि आपने हाल ही में ट्रेडिंग या इन्वेस्टमेन्ट की शुरूआत की हो तो आपको शायद वह उबाऊ और भ्रमित करने वाला लग सकता है। आप आसानी से अपनी पसंद की मूविंग एवरेज चुन सकते है और किसी भी चार्टिंग वेबसाईट पर जाकर किसी भी चार्ट पर उसका उपयोग कर सकते है।
मूविंग एवरेज के मामले में कोई निश्चित कालावधी बहुत ही अच्छी या बहुत ही बूरी है, ऐसा नहीं कह सकते। दुनिया भर के ज्यादातर ट्रेडर्स जो मूविंग एवरेज पीरियड का उपयोग करते है, उसके बारे मैं विस्तार से समझाने वाला हूँ और चार्ट पर उनका उपयोग किस प्रकार करना चाहिए यह भी दिखलाने वाला हूँ।
आप मूविंग एवरेज का उपयोग शुरू कर सकते हो और आपके लिए क्या काम करता है यह देख सकते है और जब तक वह आपको अनुकूल परिणाम देता है तब तक उससे चिपके रहें।
मूविंग एवरेज का उपयोग
मूविंग एवरेज का उपयोग प्रमुखता से सपोर्ट और रेजिस्टन्स को निश्चित करने के लिए होता है। इसके अलावा ट्रेडिंग सिग्नल जनरेट करने के लिए और स्टॉप लॉस निश्चित करने के लिए भी उसका उपयोग होता है।
1. सपोर्ट या रेजिस्टन्स को निश्चित करने के लिए
मूविंग एवरेज का उपयोग सपोर्ट या रेजिस्टन्स को निश्चित करने के लिए किया जा सकता है।
अपट्रेन्ड में 50 दिनों के मूविंग एवरेज सपोर्ट के जैसे काम करते है, जो नीचे दिए उदाहरणों में दर्शाया है। अपट्रेन्ड में जब भी कोई सिक्योरिटी किसी मूविंग एवरेज पर सपोर्ट लेती है तब आप लाँग पोजिशन ले सकते है।
उदाहरण : 50 दिनों के मूविंग एवरेज का सपोर्ट
नीचे इन्फोसिस का जून 2020 से फरवरी 2021 के बीच का दैनिक चार्ट दर्शाया है, जिसमें आप देख सकते है कि भाव को 50 दिनों के मूविंग एवरेज के पास स्पष्ट सपोर्ट मिल रहा है।
![]() |
| 50 दिनों के मूविंग एवरेज का सपोर्ट |
उदाहरण : 50 दिनों के मूविंग एवरेज का रेजिस्टन्स
नीचे एक्सिस बैंक का अगस्त 2015 से फरवरी 2016 के बीच का दैनिक चार्ट दर्शाया है, जिसमें आप देख सकते है कि भाव को 50 दिनों के मूविंग एवरेज के पास स्पष्ट रेजिस्टन्स मिल रहा है।
![]() |
| 50 दिनों के मूविंग एवरेज का रेजिस्टन्स |
2. ट्रेडिंग सिग्नल जनरेट करने के लिए
ट्रेडिंग सिग्नल जनरेट करने के लिए भी मूविंग एवरेज का उपयोग किया जा सकता है। मूविंग एवरेज पर आधारित लोकप्रिय ट्रेडिंग सिग्नल जनरेशन स्ट्रैटजीज़ में गोल्डन क्रॉसओवर और डेथ क्रॉसओवर का समावेश होता है।
गोल्डन क्रॉसओवर (Golden Crossover)
यह बुलिश क्रॉसओवर स्ट्रैटजी है, जिसमें दो मूविंग एवरेज का उपयोग होता है और वह लाँग पोजिशन लेने के लिए सिग्नल जनरेट करती है। वह क्रॉसओवर ज्यादातर तेजी का संकेत देता है।
जब शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज लाँग टर्म मूविंग एवरेज के ऊपर जाता है तब चार्ट पर गोल्डन क्रॉसओवर नज़र आता है। जब यह क्रॉसओवर होता है तब वॉल्यूम में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई तो ऐसे वक्त यह बुलिश क्रॉसओवर स्ट्रैटजी अधिक कारगर होती है।
यह दुनिया भर में सबसे अधिक व्यापक रूप से उपयोग में आने वाली क्रॉसओवर स्ट्रैटजी है। गोल्डन क्रॉसओवर स्ट्रैटजी में 50 और 200 दिनों के मूविंग एवरेज को लिया जाता है।
डेथ क्रॉसओवर (Death Crossover)
यह बेअरीश क्रॉसओवर स्ट्रैटजी है, जिसमें दो मूविंग एवरेज का उपयोग होता है और वह शॉर्ट पोजिशन लेने के लिए सिग्नल जनरेट करती है। वह क्रॉसओवर ज्यादातर मंदी का संकेत देता है।
जब शार्ट टर्म मूविंग एवरेज लाँग टर्म मूविंग एवरेज के नीचे जाता है तब चार्ट पर डेथ क्रॉसओवर नज़र आता है। जब यह क्रॉसओवर होता है तब वॉल्यूम में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई तो ऐसे वक्त यह बेअरीश क्रॉसओवर स्ट्रैटजी अधिक कारगर होती है।
यह दुनिया भर में सबसे अधिक व्यापक रूप से उपयोग में आने वाली क्रॉसओवर स्ट्रैटजी है। डेथ क्रॉसओवर स्ट्रैटजी में 50 और 200 दिनों के मूविंग एवरेज को लिया जाता है।
3. स्टॉप लॉस या ट्रेलिंग स्टॉप लॉस लगाना।
मूविंग एवरेज का उपयोग स्टॉप लॉस और ट्रेलिंग स्टॉप लॉस लगाने के लिए भी किया जा सकता है।
महत्वपूर्ण नोट : ट्रेडिंग का निर्णय लेते समय सिर्फ और सिर्फ मूविंग एवरेज पर ही निर्भर नहीं होना चाहिए। सबसे पहले हमेशा प्राइस एक्शन को देखें, उसके बाद वॉल्यूम की जाँच कीजिए और इसके बाद ही अधिक कन्फर्मेशन के लिए मूविंग एवरेज का उपयोग कीजिए।
निष्कर्ष
मूविंग एवरेज एक शक्तिशाली और सरल इंडिकेटर है जो ट्रेंड पहचानने में बेहद मददगार है। लेकिन केवल इसी पर निर्भर रहना सही नहीं है। इसे सपोर्ट-रेजिस्टेंस, प्राइस एक्शन और वॉल्यूम के साथ मिलाकर उपयोग करना बेहतर परिणाम देता है।
अगर आप ट्रेडिंग में नए हैं, तो पहले डेमो अकाउंट पर मूविंग एवरेज की प्रैक्टिस करें और फिर रियल मार्केट में उतरें।
FAQs
Q1. क्या मूविंग एवरेज 100% सही सिग्नल देता है?
नहीं, कोई भी इंडिकेटर 100% सही नहीं होता।
Q2. EMA और SMA में कौन बेहतर है?
शॉर्ट टर्म के लिए EMA, लॉन्ग टर्म के लिए SMA बेहतर माना जाता है।
Q3. क्या मूविंग एवरेज प्राइस एक्शन के साथ उपयोग किया जा सकता है?
हाँ, यह बहुत प्रभावी कॉम्बिनेशन है।
- चार्ट पैटर्न क्या होते हैं?
- चार्ट पैटर्न कितने प्रकार के होते हैं?
- न्यूट्रल चार्ट पैटर्न क्या होता है?
- कन्टिन्यूएशन पैटर्न (Continuation Pattern) के रूप में सिमेट्रिकल ट्रायंगल (Symmetrical Triangle)
- रिवर्सल पैटर्न (Reversal Pattern) के रूप में सिमेट्रिकल ट्रायंगल (Symmetrical Triangle)


0 Comments
Please don't spam here. All comments are reviewed by admin